………….आखिर तीन जोड़े फिर साथ जीवन बिताने को हुए तैयार

0
220

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में आपसी समझौते के बाद तीन शादी शुदा जोड़े फिर से गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे के साथ पुनः रहने को राजी हो गये। पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर महिला थाने में ही चार दम्पत्तियों का समझौता करवा दिया।

[adrotate banner="3"]

महिला थानाध्यक्ष सुभद्रा वर्मा ने प्रीती पुत्री विजय पाल निवासी खिरिया मुकुन्द मोहम्मदाबाद का उनके पति अजीतमल औरैया निवासी अमित सिंह, रेखा पुत्री सुरेश निवासी खानपुर फर्रुखाबाद के पति अशोक निवासी भोगांव, रवीना पुत्री चंदा खां निवासी मऊदरवाजा के शौहर इरशाद निवासी चिलसरा शमशाबाद का विवाद पुलिस अधीक्षक नीलाब्जा चौधरी की मौजूदगी में निबटा दिया गया। पुलिस अधीक्षक नीलाब्जा चौधरी ने दोनो पक्षों की बात सुनकर आपस में समझौता करवाया। सभी जोड़े एक साथ रहने को राजी हो गये। पुलिस अधीक्षक ने तीनो जोड़ों को खुशमय वैवाहिक जीवन बिताने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान दिलदार हुसैन, महिला थानाध्यक्ष सुभद्रा वर्मा आदि भी उपस्थित रहे।

[adrotate banner="2"]