फर्रुखाबाद:कटरी धर्मपुर में गायों की दुर्दशा के विषय में प्रमुखता से जेएनआई ने प्रकाशित की थी| जिसके चलते पालिका में खलबली है| वही खबर को संज्ञान में लेकर हिन्दू महासभा आक्रोशित हो गयी| उन्होंने पालिकाध्यक्ष के पति से भेट कर गौशाला की व्यवस्था जल्द दुरस्त करने की बात कही| संगठन ने यह भी कहा की जल्द से जल्द यदि भूखी गायों को भरपेट भोजन नही मिलता है तो आन्दोलन की चेतावनी भी दी है|
बीते आठ नबम्वर को ही जेएनआई में *देख लो योगी जी:जंगली कुत्तों के खूनी जबड़े और भूख बन रही गौसदन की गायों के मौत का कारण* शीर्षक पर समाचार प्रकाशित किया था| जिसके चलते गायों की भूख से बिलख कर मौत और जंगली जानवरों के साथ ही कुत्तों के द्वारा उनका शिकार करने की बात भी समाचार में प्रमुखता से लिखी गयी थी|
इसके बाद अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा के साथ अन्य पदाधिकारी चेयरमैंन वत्सला अग्रवाल के पति मनोज अग्रवाल से मिले और उन्हें ज्ञापन सौपा| जिसमे उन्होंने गौसन की गायों को भर पेट चारा, प्रकाश की व्यवस्था, चिकित्सा सुबिधा, मरने वाले जानवरों के पोस्टमार्टम की व्यवस्था आदि कुल आठ मांगों को रखा|
चेयरमैंन पति ने बताया की वह पूरा चारा व दाना दे रहे है| लेकिन गौसदन तक पूरा चारा आखिर जा कहा रहा है जिससे गाय भूखी करने पर मजबूर है| फ़िलहाल उन्होंने चेयर मैंन वत्सला अग्रवाल से बात कर जल्द व्यवस्था दुरस्त कराने का संगठन को भरोसा दिया| इस दौरान प्रदेश मंत्री किशन मिश्रा, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, मोनू तिवारी, सौरभ राजपूत, संतोष त्रिवेदी, सचिन शर्मा, दुर्गेश सक्सेना, सोहित व अनुभव भारद्वाज आदि रहे|
आखिर कौन खा रहा गौसदन की भूखी गायों का चारा?
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


