आकाशीय बिजली से भाई बहन की मौत

0
146

फर्रुखाबाद: सुबह सुबह तेज हुई दो घंटे की बरसात ने जिले में जन जीवन बेहाल कर दिया| जहाँ तेज रफ़्तार की वारिश ने पूरा नगर पानी में डुबो दिया वहीँ मेरापुर थाना क्षेत्र के अचरा गाँव में दो मासूम भाई बहनों की जान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चली गयी|

[adrotate banner="3"]

अचरा के कुलवेश के दो बच्चो की मौत सुबह आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हो गयी| १.५ वर्षीया अंकित और उसकी बहन तीन वर्षीय सुषमा की मौत होने की जानकारी मिली है| प्रशासन दोनों की मौत के बाद सरकारी रहत की एक एक लाख रुपये चेक मृतको के परिजनों को भेजने की बात कह रहा है|

[adrotate banner="2"]