शमशाबाद (फर्रुखाबाद): थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर महमूद निवासी कृषक अरशद खां की आकाशीय बिजली गिरने से शुक्रवार को मौत हो गयी। मौत की सूचना पर थाना पुलिस व क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। 
जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर महमूद निवासी अरशद खां मक्का के खेत में शुक्रवार को घास काटने गया था। लगभग एक बजे के करीब जोरदार बादल आये व पानी बरसने लगा। बरसात के दौरान ही आकाशीय बिजली गिरने से अरशद की मक्के के खेत में ही मौत हो गयी। बाद में जब ग्रामीणों को सूचना हुई तो उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। क्षेत्रीय लेखपाल विवेक पाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि तहसील में सूचना दी गयी है। 
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

