आईटीआई के प्रधानाचार्य पर अपहरण का आरोप

0
140

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सेनापति कूंचा निवासी रजनी शुक्ला ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के वर्तमान प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, पूर्व में कार्यवाहक कन्नौज जीआईटीआई के प्रधानाचार्य अमित कुमार पटेल के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की। इसमें कहा कि उसके पति रमाकांत शुक्ला जीआईटीआई में अनुदेशक है। 6 जून को ड्यूटी पर गए थे। वह लौट कर घर नहीं आए। सात जून को पति के गुम होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 12 जून को पता चला कि वरेली में पति घायल अवस्था में पड़े मिले, जिनको अस्पताल में भर्तीकराया गया। पुत्र अन्य लोगों के साथ वहां गया और पति को लेकर आया। पति ने घटना की जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने पति की हत्या करने के लिए अपहरण किया था।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]