आंगनबाड़ी सुपरवाइजर का गैर जनपद तबादला

0
85

फर्रुखाबाद: लम्बे समय से तबादले के लिए प्रयासरत कायमगंज में तैनात आंगनबाड़ी सुपरवाइजर का मुख्यमंत्री के आदेश पर उसके गृह जनपद सीतापुर के लिए स्थानांतरण कर दिया गया है।

[adrotate banner="3"]

विदित हो कि आंगनबाड़ी सुपरवाइजर दीपा श्रीवास्तव निवासी सीतापुर कायमगंज में तैनात थीं। जो पिछले समय से ही अपने गृह जनपद में तबादले के लिए प्रयासरत बतायी जा रहीं थीं। जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से भी गुहार लगायी थी। गुरुवार को मुख्यमंत्री के आदेश पर सुपरवाइजर दीपा श्रीवास्तव का सीतापुर के लिए तबादला कर दिया गया। फिलहाल उनके स्थान पर कायमगंज में किसी की भी तैनाती नहीं की गयी है।

[adrotate banner="2"]