आंगनबाड़ी केन्द्रों का हाल बेहाल, निरीक्षण के नाम पर खानापूरी

0
130

FARRUKHABAD : जनपद में आंगनबाड़ी केन्द्रों का हाल बेहाल है, अधिकांश आंगनबाड़ी केन्द्रों पर फर्जी संख्या दर्शाकर बजट का बंदरबांट किया जा रहा है। वहीं अधिकारी भी जांच के नाम पर खानापूरी करते मात्र नजर आ रहे हैं। आगनबाड़ी केन्द्रों पर मासूमों के नाम पर प्रति माह हजारों का बजट हड़प कर लिया जाता है लेकिन इन पात्र मासूमों को पंजीरी, बिस्किट के नाम पर दो दाने भी नसीब नहीं होते।

[adrotate banner="3"]

पिछले दिनों ही आंगनबाड़ी केन्द्रों की दुर्दशा को देखते हुए जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को आंगनबाड़ी केन्द्रों के औचक निरीक्षण के निर्देश दिये गये थे। सोमवार को कार्यक्रम अधिकारी राजेश वर्मा ने बढ़पुर ब्लाक के बार्ड संख्या 3 में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया तो निरीक्षण के दौरान आगनबाड़ी केन्द्र बंद मिला। जिसके बाद कार्यक्रम अधिकारी आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमन व अनीता के घर जा धमके तो पता चला कि सुमन व अनीता अपने घर पर खाना बना रही है।  जिसके बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश वर्मा ने दोनो आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]