अस्पताल में घुसकर दबंगों ने डाक्टर को धुना

0
212

शमशाबाद (फर्रुखाबाद): मूल प्रमाणपत्रों के बिना फोटो कॉपी अटेस्ट करने से मना करने पर बुधवार को दबंगों ने अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की जमकर धुनाई कर दी। समाचार लिखे जाने तक घटना की एफआईआर दर्ज नहीं हुई।

[adrotate banner="3"]

बुधवार को शमशाबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्यकेन्द्र पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजेश पटेल मौजूद थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय दबंग डा0 पटेल से अपने प्रमाणपत्रों की फोटो प्रति अटेस्ट कराने पहुंचे। डा0 पटेल ने मूल प्रमाणपत्रों की मांग की जो दबंग नहीं दिखा सके। डा0 पटेल ने बिना मूल प्रमाणपत्रों से मिलान किये फोटो प्रतियों को अटेस्ट करने से मना कर दिया। जिद पर अड़े दबंगों ने खिसियाकर डा0 पटेल को मरीजों के सामने अस्पताल में ही बाल पकड़कर घसीट दिया व जमकर धुनाई कर दी। स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डा0 शिव प्रकाश भी इस दौरान पहुंच गये। उन्होंने जैसे तैसे मामले को रफा दफा किया। समाचार लिखे जाने तक घटना की एफआईआर दर्ज नहीं हुई।

[adrotate banner="2"]