अस्पताल के निकट मिला नवजात बच्ची का शव

0
105

फर्रुखाबाद:(कंपिल)सरकार चाहे बेटी बचाओ की लाख दाबे करे लेकिन जमीनी हकीकत क्या है इसको तब देखने को मिला जब सुबह तडके एक अस्पताल के निकट भ्रूणहत्या कर बच्ची का शव पड़ा मिला| मौके पर भीड़ लग गयी| कुछ ग्रामीणों ने शव को पुलिस सूचना किये बिना ही दफन कर दिया| पुलिस घटना की जानकारी ना होने की बात कर रही है|
थाना क्षेत्र के पट्टी मदारी के निकट दीप्ती अस्पताल है| जिसके कुछ कदम की दूरी पर ही एक नवजात बच्ची का शव पड़ा कुछ ग्रामीणों दे देखा| मौके पर भीड़ लग गयी| ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिये बिना ही शव को भूमि में दफन कर दिया| इसी दौरान कुछ मीडिया कर्मी कबरेज करने के दौरान अस्पताल के निकट पंहुचे| तभी अस्पताल के चिकित्सक ने उनसे अभद्रता कर मारपीट कर दी|
घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह ने चिकित्सक को हिरासत में ले लिया| पुलिस उन्हें थाने में ले आयी| चिकित्सक से पूंछतांछ की| थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जाँच की जा रही है| शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]