अश्लील वीडियो कॉलिंग में आबकारी डिप्टी कमिश्नर पर एफआईआर

0
283

अयोध्या: अयोध्या में अश्लील वीडियो कॉल करने के मामले में आबकारी उपायुक्त एसपी राव फंस गए हैं। वीडियो में एसपी राव एक महिला से अश्लील बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला ने आरोप लगाया कि उपायुक्त ने नौकरी दिलवाने के बहाने अश्लीलता की।
अयोध्या  के आबकारी उपायुक्त एसपी राव का महिला से अश्लील बाते करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में महिला ने अपनी फोटो ब्लर कर व आवाज को म्यूट कर किया हुआ है। वहीं दूसरी ओर आबकारी उपायुक्त महिला से अश्लील चैटिंग कर रहे हैं। महिला ने नौकरी का झांसा देकर अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। महिला ने थाना कैंट में मुकदमा दर्ज करवाया है। आबकारी उपायुक्त एसपी राव के विरुद्ध अश्लीलता व आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला ने उपायुक्त पर गंभीर आरोप लगाया, कहा आबकारी उपायुक्त ने अपने घर पर बुलाकर नौकरी दिलवाने के नाम पर अश्लीलता की।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]