अश्लीलता का आरोप लगा पड़ोसी के घर पर आये ठेकेदार का सिर फोड़ा

0
103

thekedarफर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के तिर्वा कोठी स्थित नटों की मढैया निवासी धर्मपाल सिंह के घर पर आये उसके साले कन्हैया पुत्र वीरेन्द्र सिंह का सिर पड़ोसी ने अश्लीलता का आरोप लगाकर फोड़ दिया। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

धर्मपाल सिंह की पुत्री का जन्मदिन कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें अभिनेता अजय टाईगर निवासी सरायमेदा छिबरामऊ के अलावा इब्राहिमपुर निवासी ठेकेदार कन्हैया पुत्र वीरेन्द्र सिंह भी आये थे। शाम तकरीबन 9 बजे जन्मदिन का कार्यक्रम पूरे शबाब पर था। उसी दौरान पड़ोसी रिटायर्ड फौजी अनार सिंह पुत्र बाबू सिंह अपनी छत पर समर्थकों को लेकर आ गया। कन्हैया का आरोप है कि उसने अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाकर पहले गाली गलौज किया और फिर जमकर धुनाई कर दी। जिससे ठेकेदार का सिर फूट गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल कन्हैया का उपचार व मेडिकल हेतु लोहिया अस्पताल भिजवाया।

[bannergarden id=”11″]

इस सम्बंध में फतेहगढ़ कोतवाल जितेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि मामला दारू के नशे में मारपीट का है। जांच की जा रही है।

[adrotate banner="2"]