अवैध खनन में जेसीबी, ट्रैक्टर सीज, तीन गिरफ्तार

0
438

फर्रुखाबाद: (कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में चल रहे अवैध खनन में पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली सीजकर तीन को गिरफ्तार कर लिया।

[adrotate banner="3"]

गुरुवार को गश्त पर निकले थाने के दरोगा रामसनेही को दौलतपुर में एक जेसीबी अवैध खनन करती मिली। पुलिस ने मौके से सादिक पुत्र अफसर निवासी कतरौली पट्टी, सूरज पुत्र श्रीकृष्ण निवासी सरैया, प्रदीप पुत्र उदयवीर निवासी चतुरीपुर मैनपुरी को अवैध खनन को लेकर गिरफ्तार कर लिया। ट्रैक्टर व जेसीबी सीज कर दी गयी। थानाध्यक्ष रजनेश चैहान ने बताया कि क्षेत्र में किसी तरह का अवैध खनन नहीं किया जायेगा। यदि कोई अवैध खनन करता पाया गया तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]