अवैध कब्‍जे के लिये दबंगो ने सरेबाजार दिन-दहाड़े ढहा दिया दलित का अशियाना

0
101

फर्रूखावादः शहर कोतवाली क्षेत्र के बढपुर निवासी एक दलित युवक के आशियाने को कुछ दवंग लोगो ने गिरा दिया और धमकी देते हुये फरार हो गये।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

[adrotate banner="3"]

प्रातः करीब 11 बजे बढपुर निवासी दयाराम जाटव अपना मकान बना रहा था कुछ दीवारें बन भी गयी थी और कुछ बनने वाली थी तभी अचानक तकरीबन एक दर्जन दबंग आये और बन रहा मकान गिरा दिया। दयाराम मकान न गिराने कि गुहार लगाता रहा लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी।बाद मे मामले कि सूचना पुलिस को दि गयी जब तक पुलिस मौके पर पहुचॅती उससे पहले युवक मौके से खसक गये। दयाराम ने बताया वह 50 वर्ष से इस मकान मे निवास कर रहा है जिस पर किराना बाजार के बाबू गली निवासी एक व्यक्ति ने उस पर अपना कब्जा दिखाकर मकान को एक चर्चित व्यक्ति को बेच दिया। दयाराम के अनुसार वह कब्जा दिखाने वाले व्यक्ति से मुकदमा भी जीत चुका है इसके बाद भी वह लोग जमीन पर अपना कब्‍जा ही दिखा रहे है।बीते दिनो से दयाराम ने अपना मकान बनना शुरू कर दिया। सोमवार को अचानक कुछ अज्ञात लोगो ने आकर अचानक तोडफोड़ शुरू कर दी। देखते ही देखते पूरा मकान दबंगो ने गिरा दिया।

[adrotate banner="2"]