अवैध आतिशबाजी के 13 कार्टन के साथ युवक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) दीपावली त्योहार से पहले पुलिस ने अवैध आतिशबाजी के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। रविवार को अमृतपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को 13 कार्टन आतिशबाजी के साथ गिरफ्तार किया है।शनिवार को अमृतपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान टिंकू पाठक पुत्र गुड्डू पाठक निवासी ग्राम पिथनापुर थाना अमृतपुर को पकड़ा गया। उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में आतिशबाजी का अवैध भंडारण बरामद हुआ। बरामदगी में विभिन्न प्रकार की पटाखों से भरे कुल 13 कार्टन शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।अमृतपुर थाना पुलिस का कहना है कि दीपावली से पूर्व आतिशबाजी के अवैध विक्रय और भंडारण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नियमित रूप से तलाशी और छापेमारी की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या अवैध कारोबार को रोका जा सके।