अविवादित विरासत दो वर्ष तक लटकाने में लेखपाल निलंबित

0
177

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अविवादित विरासत होनें के बाद भी दो वर्षों तक लटकाए रहने के मामले में लापरवाह लेखपाल के खिलाफ जिलाधिकारी नें निलंबन की कार्यवाही कर दी|
दरअसल मुन्नीदेवी पत्नी स्व0श्री शुशीराम निवासी रूनी चुरसाई जहानगंज की शिकायत पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह नें जाँच करायी जिसमे पुष्टि हुई कि अविवादित विरासत होनें के बाद भी लेखपाल सोनपाल सिहं दो वर्षों तक लटकाये रहा| जिस पर डीएम नें तत्काल एसडीएम सदर अनिल कुमार को लेखपाल सोनपाल को निलंबित कर विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिये| इसके साथ ही उन्होंने सभी राजस्व निरीक्षकों को निर्देश देकर कहा कि अविवादित विरासत के मामले यदि इसी तरह लटकाये रखे गये तो उनके विरूद्ध भी कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]