फर्रुखाबद: आगमी 8 जून को प्रस्तावित अल्पसंख्यक सम्मेलन में भीड़ जुटाने के लिये सपाई अभी से सक्रिय हो गये हैं। मंगलवार को कमालगंज के बुलबुल कोल्ड स्टोरेज में संपन्न सपा के अल्पसंख्यक नेताओं की बैठक में सम्मेलन की जिम्मेदारियां वितरित की गयीं।
[adrotate banner="3"]
भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के कमालगंज स्थ्िात बुलबुल कोल्ड स्टोरेज में मंगलवार को आयोजित बैठक में सपा अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष दिलशाद अहमद नेआगामी आठ जून को होने वाले सम्मेलन में भीड़ जुटाने की रणनीति बनायी। इस दौरान बैठक मे मौजूद अल्पसंख्यक नेताओं से अपनी ताकत का एहसास कराने का आह्वान किया गया। बैठक में आकिल खां, आफताब खां, रफी अंसारी, मुजाहिद अंसारी, सिराजुलआफाक मुन्ना, खुर्शीद अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
[adrotate banner="2"]


