अल्ट्रासाउंड के बहाने सीएमओ ने कर दिया युवती से रेप

0
108

rapeअस्पताल के सीएमओ पर इलाज के लिए आई 21 साल की युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। युवती ने आरोप लगाया है कि अल्ट्रासाउंड कराने के बहाने सीएमओ उसे गौतमपुरी के निजी नर्सिंग होम में ले गया, जहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उससे दुष्कर्म किया। दिल्ली की सीलमपुर थाना पुलिस ने युवती का जीटीबी अस्पताल में मेडिकल कराया। दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने सीएमओ नरेंद्र सिंह (50) को गिरफ्तार कर लिया है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
रोहिणी निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया 7 मई को वह ऑटो से नंद नगरी जा रही थी। इस बीच रास्ते में उसके पेट में दर्द होने लगा, जिसके बाद वह जग प्रवेश चंद्र अस्पताल गई। वहां इलाज कराने के बाद वह घर चली गई। एक सप्ताह बाद वह चेकअप के लिए दोबारा अस्पताल गई। अस्पताल में सीएमओ नरेंद्र ने युवती को बताया कि उसे एक निजी लैब में अल्ट्रासाउंड कराना होगा। इसके बाद सीएमओ युवती को लेकर निजी लैब गया।

[bannergarden id=”11″]
युवती ने बताया कि वहां आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद सीएमओ ने उससे दुष्कर्म किया। बुधवार को पुलिस ने सीएमओ नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

इस बारे में उत्तर-पूर्वी जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वीवी चौधरी ने कहा कि दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।

[adrotate banner="2"]