अलविदा की नमाज में मांगी अमन चैन की दुआ

0
169

फर्रुखाबाद: अलविदा की नमाज के आखिरी शुक्रवार को शहर में हर मस्जिद को साफ सुथरा कर उसमें सुबह से ही नमाज अदा करने की तैयारी की गयी। आज तकरीबन पौने दो बजे नमाज अदायगी के लिए प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजामात किये थे। नमाज अदा करने पहुंचे हजारों नमाजियों ने मस्जिदों में माथा टेक कर अमन और शांति की दुआ मांगी।

[adrotate banner="3"]

अलविदा से पहले एक माह तक चले रोजा के खत्म होने का आज अंतिम जुमा था। जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी बी ने बीते दिन ही बैठक कर नमाज को शांती के साथ अदा करने की अपील की थी। शहर की नेहरू रोड स्थित जामा मस्जिद पर सड़क के ऊपर चादरें बिछाकर नमाजियों के बैठने की व्यवस्था की गयी थी। बच्चे बूढ़े और जवानों ने पूरे श्रद्धा के साथ अलविदा की नमाज में शिरकत की। इस दौरान जामा मस्जिद से लेकर बूरा वाली गली तक नेहरू रोड पर नमाजी ही नमाजी नजर आ रहे थे।

जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती मुअज्जम अली ने ठीक समय पर नमाज अदायगी का एलान किया तो हजारों की संख्या में ऐलान का इंतजार कर रहे नमाजियों के सर श्रद्धा से अल्लाह के दरबार में झुक गये। इस दौरान नमाजियों ने मुल्क में अमन चैन और तरक्की की दुआ मांगी तथा अल्लाह द्वारा बताये हुए मार्ग पर चलने की शक्ति की दुआ की।

[adrotate banner="2"]