FARRUKHABAD : रमजान के आखिरी जुमे को अलविदा की नमाज में होने वाली रोजेदारों की भारी भीड़ को राहत मुहैया कराने के लिए जिलाधिकारी पवन कुमार ने शहर के मुख्य मार्ग पर जगह का आंकलन किया।
डीएम के साथ पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार लाव लश्कर को लेकर घुमना से नेहरू रोड चैक होते हुए टाउनहाल तक पहुंचे। रास्ते में जगह जगह उन्होंने अतिक्रमण किये दुकानदारों व अन्य लोगों को चेतावनी दी। विदित हो कि जुमे की आखिरी नुमाज नेहरू रोड स्थित मुख्य मार्ग पर अदा की जाती है। जिससे पूरा मार्ग रोजेदारों से खचाखच भर जाता है।
[bannergarden id=”8″]
[bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


