अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो युवक घायल

0
119

फर्रुखाबाद: अलग-अलग हुयी मार्ग दुर्घटनाओं में मैनपुरी निवासी सर्वेश व फतेहगढ़ के ग्रानगंज निवासी लालजीत गंभीर रूप से घायल हो गए|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी लालजीत पुत्र बाबूराम राठौर ने बताया कि उसकी ग्रानगंज में परचून की दुकान है| जिसका सामान वह अक्सर थोक में लेने के लिए कमालगंज जाता रहता है| आज दोपहर बाद लालजीत अपना सामान लेने बाइक द्वारा कमालगंज जा रहा था तभी याकूतगंज गुमटी के पास किसी अज्ञात साइकिल सवार ने सड़क क्रास की जिसको बचाने के प्रयास में लालजीत का बाइक से नियंत्रण खो गया व वह रोड पर घिसटता हुआ गिर गया| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया|

वहीं दूसरी घटना में जनपद मैनपुरी थाना बेबर के ग्राम मानपुर के सर्वेश उर्फ़ बबलू पुत्र रामबक्स जोकि दिल्ली में प्राईवेट नौकरी करता है| बीते दिनों अपने घर आया था| आज बाइक द्वारा अपनी बहन सुषमा पत्नी नामदेव कमालगंज के घर जा रहा था व नशे में बुरी तरह से धुत था| तभी अचानक किसी अज्ञात वाहन से टकराकर सर्वेश बुरी तरीके से घायल हो गया|

सूचना पर पहुंचे मोहम्दाबाद पुलिस के सिपाहियों ने सर्वेश को उपचार के लिए लोहिया में भर्ती कराया व लालजीत को भी उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया|

[adrotate banner="2"]