[adrotate banner="3"]
विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने को पुलिस प्रशासन ने माहौल बनाना शुरू कर दिया है।
राजेपुर थानाध्यक्ष योगेंद्र पाल शर्मा ने पुलिस बल व अर्द्धसैनिक बल के साथ वीरपुर, विरसिंहपुर, हरिहरपुर, कड़क्का, अलीगढ़, बिचपुरिया, राजेपुर, जैनापुर, शेराखार, खरगपुर, खंडौली, सीढ़ेचकरपुर, जिठौली, भरखा, सलेमपुर, गांधी, भुसेरा, चाचूपुर आदि गांवों में फ्लैग मार्च किया। गाड़ियों से पहुंचकर अर्द्धसैनिक बल ने गांवों में फ्लैगमार्च कर मतदान केंद्रों की स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों से कहा कि चुनाव में किसी को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
[adrotate banner="2"]


