अराजकता व भाई-भतीजावाद सपा के खून में:बीजेपी

0
103

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज मिश्रा ने कहा है की भाई-भतीजावाद व अराजकता सपा के डीएनए में है| जिसके ऊपर वह लाभ नही उठ सकती|
बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार के आवास पर डॉ० मिश्रा ने पत्रकारों को बताया की अखिलेश यादव मेक इन यूपी की बात करते है जबकि उत्तर प्रदेश में व्यापार का माहौल ही नही है| यहाँ ना ही बिजली है और ना कोई खास सुबिधाये जिनको लेकर कोई यूपी की तरफ आकर्षित हो सके| केबल अराजकता का माहौल यूपी में है| सपा के मंत्री ही जमकर भ्र्ष्टाचार में लिप्त है|
बीते दिन जमपद आये शिवपाल सिंह यादव ने यूरिया की कमी के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया था| जिस पर पलटबार करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डॉ० मनोज मिश्रा ने कहा की सपा वर्तमान समय में जमाखोरी में लगी है और इसके साथ ही काला बाजारी कर रही है| वह कालाबाजारी बंद करा दे तो यूरिया की कमी समाप्त हो जाएगी| मनोज मिश्रा ने कहा है की भाई-भतीजावाद व अराजकता सपा के डीएनए में है| जिसके ऊपर वह लाभ नही उठ सकती|

[adrotate banner="3"]

इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, जिलामहामंत्री विमल कटियार, सत्यपाल सिंह आदि मजूद रहे|

[adrotate banner="2"]