अरविन्द हत्याकांड:तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

0
112

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीते लगभग तीन दिनों पूर्व मौत के घाट उतारे गये अरविन्द की हत्या में पुलिस अभी भी खाली हाथ है| मौके पर मिले सबूतों के आधार पर पुलिस कई लोगों से अभी पूंछतांछ कर चुकी है| लेकिन अभी पुलिस किसी नतीजे पर नही पंहुच सकी है|
20 नवम्बर को अमृतपुर के राजपुर में देशी शराब के ठेके पर सेल्स मैंन की नौकरी करने वाले राजेपुर के कस्बा निवासी 35 वर्षीय अरविन्द पुत्र भूरे सिंह की ईंट पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में गाँव के ही रामवीर पुत्र नबाब, नरेश पुत्र रघुवीर, राघवेन्द्र पुत्र नरेश छोटू पुत्र नरेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था|
पुलिस को मौके पर चप्पलें, डंडा आदि मिला था| जिसको लेकर पुलिस जाँच कर रही है| वही पता चला है की पुलिस ने दुर्घटना की दिशा में भी जाँच करना शुरू कर दिया है| पुलिस क लग रहा है की अरविन्द घटना पर रखे इंजन से टकरा गया हो और उसकी मौत हो गयी हो| लेकिन पुलिस अभी इस दिशा में भी संतोष जनक मुकाम पर नही आ पा रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]