अरविंद की सभा में छाई रही “सलमान की चुनौती”

0
107

फर्रुखाबाद: पूर्व कानून व वर्तमान में विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा आईएसी सदस्य अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिये गये वयान का मुद्दा हर वक्ता के मुहं से निकला। कार्यकर्ताओं ने सलमान को ललकारा कि उनकी चेतावनी को मानते हुए सभी लोग उनके गृह जनपद में आ गये हैं। लेकिन उनका खून से खेलने की चेतावनी को पूरा होता हम लोग नहीं देख पा रहे हैं।

[adrotate banner="3"]

अरविंद केजरीवाल हों या मनीश सिसोदिया, गोपाल राय हों या कुमार विश्वास, इलियास आजमी हों या के के दीक्षित हर आईएसी सदस्य के मुहं से सिर्फ एक ही वाक्य पहले निकल रहा था- सलमान खुर्शीद द्वारा फर्रुखाबाद आकर अरविंद केजरीवाल के वापस न जाने का अमर्यादित वयान।  इस दौरान अरविंद ने कहा कि फर्रुखाबाद किसी विदेश मंत्री का नहीं है फर्रुखाबाद आम आदमी का है और आम आदमी को कोई रोक नहीं सकता। कानून मंत्री से विदेश मंत्री बने सलमान खुर्शीद यह न भूलें कि जनता को कुछ मालूम नहीं। ट्रस्ट पर लगे आरोपों को गलत साबित न करके मीडिया और आईएसी पर अपनी भड़ास निकालने से कोई नतीजा हल नहीं होगा।

[adrotate banner="2"]