अम्बेडकर प्रतिमा पर जूते चलाकर अश्लील गालियां देने वाला गिरफ्तार

0
106

फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के मुख्य चौराहे के निकट स्थित भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर जूते चलाकर अश्लील गालियां देने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक पड़ोसी जनपद कन्नौज के तालग्राम फिरोजपुर निवासी राजेन्द्र सिंह यादव पुत्र लाल सिंह यादव सोमवार शाम नशे की हालत में धुत्त होकर मोहम्मदाबाद चौराहे पर पहुंचा और अम्बेडकर प्रतिमा के पास खड़े होकर जमकर अश्लील गालियां भीमराव अम्बेडकर को देने लगा। इसी दौरान राजेन्द्र सिंह ने अपने पैर से जूता निकालकर प्रतिमा पर चलाये। यह नजारा देख रहे कुछ लोग उसकी हरकत देखकर भौचक्के रह गये। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी।  पुलिस ने शरारती व्यक्ति राजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसका लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया।

आरोपी का मेडिकल डा0 अजय कुमार ने किया। जिसमें राजेन्द्र सिंह के द्वारा शराब पीने की पुष्टि की गयी। वहीं डा0 भीमराव अम्बेडकर उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष रामसागर ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में आरोपी युवक राजेन्द्र सिंह यादव को पूर्व आईजी भारत सिंह यादव का नौकर बताया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।

पहले भी भीमराव की प्रतिमा की उंगली तोड़ने का आरोपी है राजेन्द्र
बीते कुछ माह पूर्व भीमराव अम्बेडकर की इसी प्रतिमा की एक उंगली किसी शरारती तत्व ने तोड़ दी थी। उस दौरान प्रदेश में बसपा का शासन था तो मामले ने तूल पकड़ लिया। आरोप इसी राजेन्द्र सिंह यादव पर लगे थे। लेकिन आरोपी राजेन्द्र सिंह यादव की गिरफ्तारी पुलिस ने नहीं की थी।

इस सम्बंध में बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय भारती ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सपा सरकार में इस तरह से महापुरुषों का अपमान किया जा रहा है। बसपाइयों के मार्गदर्शक भीमराव अम्बेडकर के साथ इस तरह की घिनौनी हरकत करने वाले को संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल नहीं भेजा गया तो बसपाई सड़कों पर उतरेंगे।

[adrotate banner="2"]