अम्बेडकर जयंती पर एमएलसी ने किया अशोक की लाट का लोकार्पण

0
121

फर्रुखाबाद: बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के 121वीं जयंती के अवसर पर एमएलसी मनोज अग्रवाल ने आज अम्बेडकर तिराहे पर बने अशोक की लाट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने समर्थकों व डा0 भीमराव अम्बेडकर के अनुयायियों के साथ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

[adrotate banner="3"]

देर शाम अम्बेडकर तिराहे पर शुरू हुए भीमराव अम्बेडकर की जयंती के कार्यक्रम में पहुंचे एमएलसी मनोज अग्रवाल ने कहा कि भीमराव अम्बेडकर हम सभी के आदर्श हैं। हमें उनके बताये हुए मार्ग पर चलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने अम्बेडकर तिराहे पर स्थित अशोक की लाट का लोकार्पण भी किया।

इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष अजय भारती, अनुराग गौतम, कर्मबीर शाक्य, तुलाराम, आर सी गौतम, प्यारेलाल, सुनील कुमार, बढ़पुर के ब्लाक प्रमुख अखिलेश कटियार आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]