अमेठी में बड़ा उलटफेर,19 हजार वोट से भाजपा प्रत्याशी स्मृति इरानी पीछे

0
250

डेस्क: यूपी लोकसभा के चुनाव में अमेठी सीट काफी रोचक सीट बनी। इस सीट ने चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कारण खूब सुर्खियां बटोरी हैं। भाजपा प्रत्याशी के रूप में तीसरी बार मैदान में उतरने वाली स्मृति ईरानी, जो कि मौजूदा सांसद भी हैं, वह कांग्रेस प्रत्याशी किशोरीलाल से 19257 वोट से पीछे चल रही हैं। कांग्रेस के किशोरी लाल अमेठी लोकसभा सीट पर बड़ा उलटफेर करते हुए नजर आ सकते हैं।केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी के चुनावी रण में तीसरी बार भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। सोनिया-राहुल के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। बसपा से नन्हे सिंह चौहान प्रत्याशी हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]