अमित शाह के सामने टिकट के दावेदार भिड़े

0
94

Amitshahशाहजहांपुर: भाजपा के प्रदेश प्रभारी अमित शाह आज दोपहर शाहजहांपुर पहुंचे। वहां उन्होंने संगठन से जुड़े कार्यो की समीक्षा की। उनका अभियान बूथ स्तर पर भाजपा को मजूबत करना रहा। इसी बीच उनकी बैठक में ही जिले के टिकट के दावेदारों में टकराव भी देखने को मिला। दावेदार उनके सामने ही आपस में भिड़ गए।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
शाह कल लखनऊ में बैठक करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष डॉ.लक्ष्मीकात बाजपेयी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, महामंत्री व संगठन मंत्री, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष व प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक उपस्थिति रहेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि लखनऊ में होने वाली जुटान को प्रदेश के राजनीतिक इतिहास की सबसे बड़ी रैली बनाने में जुटी है। अमित शाह के मार्गदर्शन मे होने वाली इस बैठक मे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिलों को जो कार्ययोजना सौपी गई थी, उसकी जानकारी भी हासिल की जाएगी। 15 फरवरी से 15 मार्च के बीच जिलों में होने वाले सामाजिक न्याय मोर्चे के सम्मेलन के बारे मे भी चर्चा कर उसे अंतिम रूप दिया जायेगा। प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलनों की तिथियां भी तय की जाएंगी। [bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]