नई दिल्ली। सपा से निष्कासित नेता अमर सिंह और जयाप्रदा को आखिरकार अजित सिंह का सहारा मिल गया है। अमर सिंह अपनी सहयोगी जयाप्रदा के साथ राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हो गए। अमर सिंह ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की।
[adrotate banner="3"]
सूत्रों के मुताबिक जयाप्रदा बिजनौर से और अमर सिंह फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ सकते हैं। कुछ दिन पहले अमर सिंह और जयाप्रदा के कांग्रेस में शामिल होने की भी बातें चली थीं। लेकिन कांग्रेस जयाप्रदा को तो लेने को तैयार थी, लेकिन अमर सिंह को नहीं। कांग्रेस की तरफ से अमर सिंह को निर्दलीय चुनाव लड़ने को कहा गया था। लेकिन अमर राजी नहीं हुए।
[bannergarden id=”8″]
[adrotate banner="2"]

