अमन चैन की दुआ के साथ अकीदतमंदों ने अदा की बकरीद की नमाज

0
120

FARRUKHABAD : सुबह से ही बकरीद के त्यौहार को लेकर खासी हलचल थी। मस्जिदों का रंग रोगन कर उन्हें खूबसूरत कर दिया गया था। प्रातः मस्जिद पहुंचे हजारों अकीदतमंदों ने बकरीद की नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी।bakrid2

[adrotate banner="3"]

शहर क्षेत्र के पुरानी ईदगाह और नई ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गयी। नगर मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ, एडीएम आलोक कुमार, सीओ सिटी योगेन्द्र कुमार सिंह मुस्तैदी से डटे रहे। नई ईदगाह में 8ः45 बजे नमाज अदा की गयी। मौलाना मोअज्जम अली ने नमाज अदा करवायी। नमाज अदायगी के बाद अकीदतमंदों ने एक दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकवाद दी और शहर, जिले व देश में अमन चैन की दुआ के साथ एक दूसरे को ईद की बधाइयां दीं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]