अमन और भाईचारे के साथ अदा हुई बकरीद की नमाज

0
121

फर्रुखाबाद: ईद उल अजहा बकरीद के त्योहार को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह व मस्जिद में नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ की। उसके बाद एक दूसरे के गले मिले। सुबह नमाज अदा करने के लिए ईदगाह में काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जुटे। इधर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की गश्ती जारी रही।
सुबह पुरानी ईदगाह और नई ईद गाह में नजारा देखने लायक था | शहर की नई व पुरानी ईदगाहों में एक साथ नमाज अदा की गयी।बड़ी संख्या में नबाजी नबाज अदा करने पंहुचे| नई ईदगाह में मौलाना मुफ्ती मोअज्जम अली व पुरानी ईदगाह में हाजी हाफिज जलील अहमद नमाजियों ने नमाज अदा कर एक-दूसरे के गले मिलकर त्योहार की शुभकामना दी| जिलाधिकारी मोनिका रानी व एसपी अतुल शर्मा नमाज में पंहुचकर सभी को बधाईयाँ दी| नबाज अदा करने के बाद सभी ने अपने-अपने घरों में बकरे की कुर्बानी दी।
इसके साथ ही साथ दरगाह हुसैनिया मुजीबिया,बीबी साहब की मस्जिद, मस्जिद काजी साहब, दरगाह नूरिया व फतेहगढ़ की ईदगाह पर भी नमाज अदा की गयी| इस दौरान नई ईदगाह पर एडीएम गुलाब चन्द्र,एएसपी त्रिभुवन सिंह,चेयरमैंन वत्सला अग्रवाल,दिलदार हुसैन,अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे| भारी पुलिस बल के साथ भी तैनात रहा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]