जेल के पुरे मामले की जाँच करेंगे डीआईजी: जेल मंत्री

0
200

फर्रुखाबाद: जेल राज्य मंत्री जय कुमार उर्फ़ जैकी ने रविवार शाम जिला जेल पंहुचकर जेल अधिकारियों के साथ ही साथ बंदियों से भी वार्ता की| वह अस्पताल में भर्ती अधिकारियो और कैदियों से भी भेट करने गये|

[adrotate banner="3"]

जेल मंत्री जैकी के पंहुचने से पूर्व डीआईजी जेल आरपी सिंह जिला जेल पंहुचे| इसके कुछ ही समय बाद मंत्री जय प्रकाश भी जिला जेल पंहुच गये| उनके साथ सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, विधायक सुशील शाक्य, विधायक नागेन्द्र सिंह के साथ ही साथ जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जिला महामंत्री विमल कटियार, चेयरमैंन विजय गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह राठौर, मोहन अग्रवाल आदि नेता भी मंत्री के साथ ही पंहुचे| इसके बाद वह लोहिया अस्पताल में भर्ती घायल सीडीओ एनपीपाण्डेय, जेल अधीक्षक राकेश कुमार व सिपाही संतोष के साथ ही साथ भर्ती बंदी सतीश पुत्र भानू से भी मिले और कैदी से बंद कमरे में वार्ता की|

मंत्री जय कुमार उर्फ़ जैकी ने बताया की डीआईजी जेल को अभी जेल में ही कैम्प करने के आदेश दिये गये है| इसके साथ ही साथ बंदियों की सभी समस्याओं पर भी विचार किया जायेगा| उन्होंने बताया की सिपाही विकास कटियार, रामप्रकाश शर्मा, शिववली, अजय कुमार को जिला जेल से तबादला कर करके सेंट्रल जेल भेज दिया गया है| पूरे प्रकरण की जाँच रिपोर्ट डीआईजी उन्हें जल्द सौपेगे|

[adrotate banner="2"]