अभिव्यंजना व छात्राओं ने किया महीयसी को याद

0
95

FARRUKHABAD : कवियित्री महादेवी वर्मा की स्मृति दिवस पर रेलवे रोड पल्ला स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभिव्यंजना के पदाधिकारियों के अलावा कालेज की छात्राओं ने भी हिस्सा लिया और उन्हें याद कर उनकी कृतियों के बारे में चर्चा की।

[adrotate banner="3"]

NAKP GIRLS NIMISH TANDAN - RAJANI SAREENबुधवार को लगभग 9 बजे अभिव्यंजना के पदाधिकारियों के साथ डा0 रजनी सरीन पहुंचीं और उन्होंने महीयसी महादेवी वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि महीयसी फर्रुखाबाद का नाम पूरे संसार में विख्यात कर गयीं। जब जब महीयसी को याद किया जायेगा तब तब फर्रुखाबाद का नाम अपने आप याद होगा। क्योंकि वह फर्रुखाबाद में ही जन्मी थी। रजनी सरीन के साथ आलोक रायजादा, निमिष टन्डन, त्रिलोकी गुप्ता, अनिल कुशवाह, विनोद श्रीवास्तव, राजेश हजेला, जवाहर सिंह गंगवार, हरिशंकर पाण्डेय, रामसिंह पाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख कैलाश कटियार आदि मौजूद रहे।

[bannergarden id=”8″]

वहीं एनएकेपी डिग्री कालेज की छात्राओं के साथ प्राचार्या आशा दुबे महीयसी महादेवी वर्मा की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित करने पहुंचीं और छात्राओं के साथ महीयसी की प्रतिमा को माला चढ़ायी। उन्होंने महादेवी वर्मा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महीयसी जैसी महान विभूति की आवश्यकता हमेशा फर्रुखाबाद की जनता व लेखनी से जुड़े समाज के लोग याद करते रहेंगे। छात्रो को उनकी रचनाओं का अवलोकन अवश्य करना चाहिए।

इस दौरान अध्यापिका पारुल मिश्रा, शशी किरण सिंह के अलावा शिल्पी पाण्डेय, माहिनी राठौर, अनूपा राठौर, सुषमा दुबे, नीलम आदि मौजूद रहे।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]