फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)अभिनेत्री पद्मश्री कंगना रनौत के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग कर पुतला फूंका।
गुरुवार को अखिल भारतीय युवा जन सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहित गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता भोलेपुर तिराहे पर एकत्रित हुए। विरोध प्रदर्शन के समय कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान किया है। सैकड़ों लोगों ने अपने प्राणों की आहुतियां देश को आजादी दिलाने में दीं। उन पर अभिनेत्री की ये टिप्पणी अशोभनीय है। देश में हिदू, मुस्लिम, सिख व ईसाई सभी ने एकजुट होकर आजादी की लड़ाई लड़ी। आजादी पर टिप्पणी करने वाली अभिनेत्री कंगना के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला जलाया गया| इस दौरान बलिदानों का अपमान करने वालों से पद्मश्री सम्मान वापस लिये जानें की मांग की गयी| अभिनेत्री की टिप्पणी से देशभक्त भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद व अशफाक उल्ला खान जैसे अनगिनत बलिदानियों का अपमान हुआ है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने काफी देर तक भोलेपुर हनुमान मन्दिर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आदेश शर्मा, दीपू कुशवाह, अनिल कुमार, जीतू कुमार, गोपाल कुमार, विशाल गुप्ता, जेडी यादव, लालू यादव व राघव गुप्ता अदि रहे|
अभिनेत्री कंगना का पुतला फूंक कर किया विरोध प्रदर्शन
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


