अब shivpalsinghyadav.com में पढ़िये नेताजी के सूत्र वाक्य

0
125

नेताजी के सूत्र-वाक्य

  • शहीदों के अरमानों को पूरा करना है तो समाजवादी आन्दोलन को मजबूत करना होगा। दुनिया में जितने दुःख दर्द हैं वह समाजवादी व्यवस्था से ही दूर हो सकते हैं, दूसरा कोई और रास्ता नहीं है।
  • हमने अपनी सांस्कृतिक विरासत को ही खो दिया तो हम इतिहास के साथ धोखा करेंगे और अपने पुरखों को भी धोखा देंगे।
  • गांधी ने हमें जो रास्ता दिखाया है, वही देश के लिए सही रास्ता है। गांधीवादी रास्ते पर चलकर हमें डा0 लोहिया, आचार्य नरेन्द्रदेव और जय प्रकाश नारायण के समाजवादी सिद्धान्तों को साकार करना है। हमारा लक्ष्य है, समाजवाद लोकतंत्र और धर्म निरपेक्षता। इस लक्ष्य को पाने के लिए एक बड़े सामाजिक आर्थिक और राजनीति परिवर्तन जरूरत है।
  • बहस के माध्यम से ही लोकतंत्र चलता है। जो बड़े लोग होते हैं वे आलोचना अगर सही है तो उसे स्वीकार करते हैं, गलत है तो उसकी चिन्ता नहीं करते।
[adrotate banner="2"]