अब लालकृष्ण आडवाणी भी बोले, अबकी बार मोदी सरकार

0
144

Advaniअहमदाबाद: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी भी अब कहने लगे हैं अबकी बार मोदी सरकार। मोदी की तारीफ करते हुए आडवाणी ने कहा कि अगली सरकार बीजेपी की ही बनेगी। अहमदाबाद में चुनाव प्रचार के दौरान आडवाणी ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बननी तय है और इसे लेकर कहीं कोई शक नहीं है।

[adrotate banner="3"]

आडवाणी ने आगे कहा कि पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपेगी वो निभाने के लिए तैयार हैं। कई बार मीडिया में आडवाणी और मोदी के बीच अनबन की खबरें आती रहीं। यहां तक कि कई मौकों पर आडवाणी पार्टी से नाराज भी नजर आए। यहां तक कि गांधीनगर लोकसभा सीट को लेकर भी काफी हंगामा मचा था। खबरें आ रही थीं कि आडवाणी भोपाल से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन बाद में खुद आडवाणी गांधीनगर से चुनाव लड़ने का फैसला किया।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
पिछले कई मौकों पर आडवाणी मोदी के तारीफों के पुल बांधते दिख रहे हैं। कुछ दिन पहले जब आडवाणी नांमाकन दाखिल करने गए थे तो उनके साथ मोदी मौजूद थे। मोदी ने यहां तक कहा कि मैंने आडवाणी जी की ऊंगली पकड़कर सबकुछ सीखा है।

[adrotate banner="2"]