अब उत्तर प्रदेश पर ‘आप ‘ की नजर

0
139

03_03_2015-aam-aadmiलखनऊ: आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज शताब्दी एक्सप्रेस से लखनऊ जाते समय अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने ऐसे ही संकेत दिए।

[adrotate banner="3"]

राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के दो पदों को लेकर बढ़े विवाद पर उन्होंने कहा कि यह अध्याय बंद हो गया है। अंदर की बात बाहर कैसे आई इस सवाल पर कहा कि कुछ गलतियां हुईं, उन्हें सुधार लिया गया है। अब पूरा ध्यान उत्तर प्रदेश पर है। उत्तर प्रदेश में जल्द संगठनात्मक ढांचा तैयार कर गरीब, किसान, महिलाओं, व्यापारी व युवाओं की समस्याओं को सुना जाएगा और समस्याओं पर आंदोलन छेड़ा जाएगा। उत्तर प्रदेश में चुनाव लडऩे की बात पर कहा कि समय आने पर फैसला लिया जाएगा। अखिलेश सरकार पर संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में माफिया का राज है। जाति-धर्म की राजनीति की जा रही है। केंद्र की मोदी सरकार पर सिर्फ पूंजीपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे देश की आम जनता में निराशा का माहौल है।

सुनियोजित साजिश : स्वराज मार्च लेकर बार उत्तर प्रदेश आए लखनऊ पहुंचे संजय सिंह ने कहा कि पत्रकारों से कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में योगेन्द्र यादव और प्रशांत भूषण केजरीवाल को संयोजक पद पर बने रहने के हिमायती थे तो फिर बहकावे में आ गए या कोई सुनियोजित साजिश है? उन्होंने स्वीकार किया कि पार्टी में वर्चस्व को लेकर शुरू कलह ठीक नहीं है। कहा कि कुछ लोग खुद चि_ियां लीक करते हैं। जनता जानती है कि ऐसे लोग चाहते क्या हैं। पूर्व मंत्री शांतिभूषण द्वारा केजरीवाल को संयोजक पद से हटने के बयान पर बोले, पार्टी के लोकतंत्र पर उन्हें भरोसा नहीं है वरना ऐसा बयान नहीं देते। चुनाव के दौरान वह किरण बेदी का गुण गा रहे थे।

संगठन के बाद चुनाव पर फैसला: आम आदमी पार्टी उप्र में छह माह तक बूथ स्तर से लेकर जिला संगठन को मजबूत करेगी। यहां बिजली, पानी, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, किसानों और आम आदमी के मुद्दों को लेकर संघर्ष होगा। संजय सिंह ने कहा कि उप्र में चुनाव लडऩे का फैसला संगठन मजबूत होने के बाद ही होगा। उन्होंने कहा कि आप उप्र के अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात आदि राज्यों में अपने संगठन को मजबूत करेगी।

भाषण से पेट नहीं भरने वाला: आप प्रवक्ता ने कहा कि नौ माह की केन्द्र सरकार में मोदी ने सिर्फ अच्छा भाषण देने का काम किया है। अच्छे भाषण से आम आदमी का पेट नहीं भरने वाला है। उन्होंने आम बजट को निराशाजनक बताया। यह भी कहा कि भाजपा के लोगों ने खुद के बयानों से पार्टी को भारतीय जुमला पार्टी बना दिया है।

सत्ता-अपराधी गठजोड़: संजय सिंह ने कहा कि उप्र में सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गयी है। यहां सत्ता और अपराधियों का गठजोड़ है इसीलिए कानून-व्यवस्था फेल हो गयी है। कहा कि उप्र में जनता के मुद्दों पर बहस शुरू होते ही पूरी सियासत जाति और धर्म में उलझा दी जाती है।

[adrotate banner="2"]