ईवीएम के खिलाफ उठेगी आवाम की आवाज

0
106

फर्रुखाबाद:ईवीएम मशीन को लेकर वर्तमान सरकार पर कई आरोप प्रत्यारोप लगे| अब उसी ईवीएम के खिलाफ आंदोलन की चिंगारी फूटने जा रही है| चिंगारी को हवा देने के लिए रणनीति भी बना ली गयी है| योजना अगर रंग लाई तो ईवीएम के खिलाफ एक बहुत बड़ा आंदोलन चलाने की तैयारी अंदर ही अंदर चल रही है|
समाजवादी पार्टी से पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रहे सचिन सिंह यादव ने ईवीएम के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया है| पूरे जिले में आंदोलन को बृहद रूप देने के साथ ही साथ आसपास के कई जनपदों को इस आंदोलन से जोड़ने की मुहिम शुरू होने जा रही है| अभियान की शुरुआत 4 फरवरी को कायमगंज से होगी| सचिन सिंह यादव ने बताया कि 4 फरवरी को कायमगंज बाईपास रोड खान पेट्रोल पंप के सामने एक बहुत बड़ी जनसभा आयोजित होगी जिसमें आये मतदाताओं को जागरूक होने और ईवीएम के खिलाफ आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभाने पर चर्चा की जाएगी| कार्यक्रम में अध्यक्षता पूर्व विधायक इजहार आलम खां कर रहे हैं जबकि मुख्य अतिथि के रुप में नरेंद्र सिंह यादव रहेंगे| सचिन सिंह यादव ने बताया कि देश लोकतंत्रिक व्यवस्था में संविधान द्वारा नागरिकों के लिए मतदान का मूलभूत अधिकार दिया गया है|
उन्होंने कहा लेकिन ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) ने इस अधिकार का हनन कर लिया है| मतदाता मतदान कहीं और करता है और वोट किसी और में चला जाता है| इसके कई प्रमाण सक्ष्य के साथ समाज के सामने भी आ चुके हैं| ऐसे में लोकतंत्र की इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए ईवीएम का विरोध बहुत आवश्यक है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]