अब आन लाइन ट्रांसफर होगी विकलांग पेशन

0
118

FARRUKHABAD : विकलांगों को दी जाने वाली पेंशन में गड़बड़ी की शिकायतों को देखते हुए अब पेंशन सीधे कोषागार से विकलांगों के सीबीएस खातों में भेजी जायेगी। जिसके लिए जनपद के विकलांगों से सीबीएस खातों की पासबुक की फोटोकापी मांगी गयी है।viklang

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]
जिला विकलांग कल्याण अधिकारी ऋतुराज सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि अब विकलांगों को राष्ट्रीयकृत बैंकों में खाते खुलवाकर खाता संख्या मय पासबुक छाया प्रति के साथ कार्यालय में जमा करनी होगी। उन्होंने बताया कि सीबीएस खाता प्राप्त होने के उपरांत ही पेंशन बैंक खातों में हस्तांतरित की जा सकेगी। उन्होंने इस सम्बंध में विकलांगों को सूचित भी किया है कि वह शीघ्र ही उनके कार्यालय में सीबीएस खाता संख्या व पासबुक की फोटोकापी जमा कर दें। जिससे उनकी पेंशन समय से भेजी जा सके।

[adrotate banner="2"]