अबैध हथियारों सहित तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: अबैध हथियारों की तस्करी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है | पुलिस ने उसके पास से कई अबैध हथियार बरामद किये| पुलिस उसके आपराधिक इतिहास के विषय में जानकारी कर रही है|
थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम नगला सबल निवासी संजय यादव पुत्र रामचन्द्र यादव को पुलिस के अनुसार बेबर रोड से गिरफ्तार किया| पुलिस को उसके पास से 6 तमंचा 315 बोर, एक देशी राइफल 315 बोर, 20 जिंदा कारतूस, 1 खोखा व दो हथगोला पुलिस ने बरामद किये| आरोपी के अनुसार पुलिस ने उसे घर स सोते समय दबोचा|
एसपी अतुल शर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में मीडिया को बताया की पकड़े गये आरोपी के अपराधिक इतिहास के बारे पता लगाया जा रहा है| प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक, स्वाट टीम प्रभारी विनय प्रकाश राय आदि रहे|