अबैध शराब बनाने में पांच गिरफ्तार

0
152

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली पुलिस व आबकारी टीम ने अबैध शराब बनाने के आरोप में पांच को गिरफ्तार कर चालान कर दिया| उनके पास से शराब बनाने वाले उपकरण भी पुलिस ने बरामद किये है|

[adrotate banner="3"]

सोमबार सुबह शहर कोतवाल अनूप निगम व आबकारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से छापा मारकर गिहार बस्ती लकूला से चन्दन सिंह, संजय कुमार, सुरदीप सिंह, शांति, विमलेश गिहार को अबैध शराब बनाने में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया| उनके पास से गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, दो ड्रम, पीपा, गैस चूल्हा आदि बरामद हुआ है|

शहर कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि 700 लीटर लहन, 195 लीटर कच्ची शराब भी बरामद हुई है|

[adrotate banner="2"]