अबैध बसूली से परेशान मेला दुकानदारो का प्रदर्शन

0
144

singirampurफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के श्रंगीरामपुर घाट पर लगे कार्तिक मेले में दुकानदार अबैध बसूली से परेशान होकर प्रदर्शन किया| दुकानदारो ने एक किसान यूनियन नेता और उसके गुर्गो पर लाठी-डंडो के बल पर बसूली करने का आरोप जड़ा है |

[adrotate banner="3"]

श्रंगीरामपुर घाट पर हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर मेले का आयोजन किया जाता है| पशु मेला भी लगता है| जिसकी दुकानों का ठेका जिला पंचायत से उठाया जाता है| दुकानों पर बसूली के लिये 60 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है| दुकानदारो ने आरोप लगाया की जिसकी जगह पर ठेकदारो के गुर्गे लाठी डंडो के बल पर 300 और 11 सौ रूपये की बसूली जबरन कर रहे है|

दूकानदारो का कहना है की नोट बंदी के चलते उनकी आमदनी नही हो पा रही है इसके बाद भी एक किसान यूनियन के नेता और उसके गुर्गे बसूली के नाम पर दबंगई दिखाते है| दबंगई से परेशान होकर बुधवार को दूकानदारो ने जमकर प्रदर्शन किया|

[adrotate banner="2"]