अबैध खनन में भाजपा नेताओं के दो ट्रैक्टर सीज

0
201

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)अबैध खनन कर रहे दो ट्रैक्टर ट्राली सीज कर दिये गये| जबकि माफिया अन्य वाहन लेकर खिसक गया| कार्यवाही से अबैध खनन करनें वालों में खलबली है|

[adrotate banner="3"]


दरअसल जनपद के कायमगंज में मिट्टी खनन का ठेका हैं| इसके अलावा जिले में कही भी मिट्टी खनन का ठेका नही है| बाबजूद इसके सेन्ट्रल जेल पीछे के कई गांवों में खनन माफियाओं की जेसीबी खनन करने में जुटी थी| गुरुवार को अहले सुबह सूचना मिलने पर राजस्व टीम के साथ ही खनन निरीक्षक राजीव रंजन नें सेन्ट्रल जेल के पीछे हो रहे खनन को रोंकते हुए दो ट्रैक्टर मिट्टी भरे हुए पकड़ लिये| उन्हें सीज कर आईटीआई चौकी में खड़ा करा दिया गया| सूत्रों से मिली जानकारी के हिसाब से एक पूर्व व्लाक प्रमुख के पुत्र भाजपा नेता के साथ ही भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अबैध खनन करा रहें थे| जिसकी शिकायत अधिकारियों से की गयी|
खनन निरीक्षक राजीव रंजन नें जेएनआई को बताया कि दो ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी भरी हुई सीज किये हैं| उन्हें पुलिस के सुपुर्द किया गया है| जहाँ मिट्टी खनन हो रहा था वहां खनन का कोई ठेका नही नही है|

[adrotate banner="2"]