अबैध कब्जे की जाँच में गये लेखपाल को हिस्ट्रीशीटर नें पीटा

0
104

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अबैध कब्जे की शिकायत पर जाँच करने गये लेखपाल को गाँव के ही हिस्ट्रीशीटरों नें जमकर पीट दिया| मामले के सम्बन्ध में लेखपाल नें थाने में तहरीर दी|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम कन्हुयाकूबपुर के लेखपाल प्रवीन कुमार दुबे नें पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि वह जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह के निर्देश पर ग्राम सिढऊपुरा कुर्मी में अबैध कब्जे की जाँच करने गया था| उसी दौरान ग्राम महमदपुर करसान निवासी महेंद्र कुमार व नरेंद्र कुमार पुत्र सूबेदार सिंह गाली-गलौज शुरू कर हाथापाई कर दी| जिसके बाद उहोने जान से मारने की धमकी दी| सरकारी अभिलेख छिनने का प्रयास किया| लेखपाल नें बताया पूर्व से ही दबंग लूट व अपहरण की वारदातों को अंजाम दे चुके है| दोनों ग्राम सभा की भूमि पर अबैध कब्जा किये है|
थानाध्यक्ष जेपी पाल नें बताया कि घटना में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]