मुंबई। नवी मुंबई की तलोजा सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर अबू सलेम पर हमला हुआ है। सलेम पर जेल में फायरिंग की गई जिसमें वो घायल हो गया। फिलहाल सलेम को नवीं मुंबई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने जान जोखिम से बाहर बताई है। सलेम पर जेल में दूसरी बार हमला हुआ है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
इससे पहले भी सलेम मुंबई की आर्थर रोड जेल में हमला हुआ था। तब दाऊद गैंग के एक गुर्गे ने उस पर हमला किया था। आर्थर रोड जेल में हमले के बाद ही उसे तलोजा जेल में शिफ्ट किया गया था। तलोजा जेल में छोटा राजन, अरुण गवली और दाउद गैंग के कई गुर्गे बंद हैं।

जेल के भीतर सलेम पर फायरिंग की गई जिसमें वह घायल हो गया। गोली उसके हाथ में लगी है। बताया जा रहा है कि 1993 में हुए मुंबई बम धमाकों के आरोपी सलेम पर दाऊद गैंग के देवेंद्र जगताप नाम के शख्स ने हमला किया। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 2005 में सलेम का पुर्तगाल से प्रत्यर्पण किया गया था। 2010 में आर्थर रोड स्थित जेल में भी उस पर हमला किया गया था।
अबू सलेम पर जेल में हमला, दाऊद गैंग पर गहराया शक
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


