अपहृत प्रवक्ता की मोटर साइकिल मिली, माध्यमिक शिक्षक संघ सक्रिय

0
88

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि भारतीय विद्यालय इंटर कालेज महेशनगर मोहम्मदाबाद के भैतिक विज्ञान प्रवक्ता नीरज सक्सेना दिनाक 30-07-2012 से लापता है| उनके घरवालो ने नीरज सक्सेना के अपरहण की आशंका जताई है| पता चला है कि अपहृत प्रवक्ता की मोटर साइकिल ईसन नदी के पास बरामद हो गयी है।

[adrotate banner="3"]

इस सम्बन्ध में घरवालो के सूत्रों के अनुसार नीरज सक्सेना की ससुराल मैनपुरी में है और ससुराल वालो से रंजिश चल रही है| माध्यमिकि शिक्षक संघ ने अपहृत प्रवक्ता को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराने के लिये बुधवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि आप अपने स्तर से नीरज सक्सेना निवासी नाला मछरट्टा फर्रुखाबाद कि खोजबीन करने का कष्ट करे| विदित है कि नीरज सोमवार को अपने कालेज भारतीय पाठशाला मोहम्मदाबाद में ड्यूटी पर गये थे। उने वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की व पुलिस को भी सूचना दी। परंतु अभी तक पुलिस ने घटना के संबंध में कोई सक्रियता नहीं दिखायी है। बुधवार को माध्यमिक शिक्षक संघ ने भी इस प्रकरण में प्रशासन पर दबाव बनाने के लिये पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। नीरज के परिजनों के अनुसार उसकी मोटर साइकिल ईसन नदी के पास बरामद कर ली गयी है।

[adrotate banner="2"]