अपहरणकर्ता मांग रहे पांच लाख नही तो मार देंगे!

0
131

aphranफर्रुखाबाद:(मोहम्दाबाद)पांच लाख रुपये के चक्कर में युवक का अपहरण कर लिया गया| परिजनों को जानकरी होने पर पुलिस को तहरीर दी है| पुलिस जाँच में जुटी है| अपहरणकर्ता पांच लाख रुपये की मांग कर रहे है|

[adrotate banner="3"]

जनपद भिंड के नयागांव पुरानी गडिया निवासी 25 वर्षीय झम्मन पुत्र पंडित रामशंकर शर्मा का अपहरण मोहम्दाबाद कोतवाली क्षेत्र से कर लिया गया| उसके पिता ने पुलिस को तहरीर दी है| रामशंकर ने कहा है कि झम्मन अहमदाबाद में ट्रक का काम करता था| जिसके बाद कुछ दिनों ने वह प्राइवेट नौकरी करने लगा था|उसके पिता रामशंकर का कहना है कि किसी तरह फोन कर झम्मन 12 मार्च को अहमदाबाद से रवाना होकर 14 मार्च को मोहम्दाबाद पहुंच गया|

यह जानकारी झमन्नं ने अपने पिता को अपने फोन नम्बर 8808873829 से पिता फोन नम्बर 8959990893 पर दी।उसी शाम पांच बजे झम्मन ने पिता के पास फिर फोन किया कि उसे गुंडों ने पकड़ लिया है वह पांच लाख रुपय्रे कि फिरौती भी मांग रहे है| बदमाशो ने पास रखे 80 हजार रुपये भी लूट लिए है| झम्मन ने बताया कि बदमाश उसे मारने लिए जा रहे है| रामशंकर ने पुलिस को सूचना दी है|

[adrotate banner="2"]