अपर नगर आयुक्त ने की भाजपा नेताओं से अभद्रता

0
138

आगरा:सोमवार को भाजपा नेताओं ने निर्माण कार्य नहीं कराने का आरोप लगाते हुए फीरोजाबाद नगर निगम के अधिशासी अभियंता एवं प्रभारी अपर नगर आयुक्त के साथ अभद्रता कर दी, तबीयत खराब होने पर वह जमीन पर गिर पड़े, जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
मामले के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 11 बजे अधिशासी अभियंता निर्माण एवं प्रभारी अपर नगर आयुक्त विकास कुरील पालीवाल हॉल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह की तैयारी करा रहे थे, उसी दौरान भाजपा नेता सुनील मिश्रा, राम नरेश कटारा अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गए, उन्होंने अपने क्षेत्र में निर्माण नहीं कराने का आरोप लगाते हुए उनसे अभद्रता कर दी। इससे क्षुब्ध होकर तबीयत बिगडऩे पर अधिशासी अभियंता जमीन पर गिर पड़े।
मामले की जानकारी होने पर नगर निगम कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में उन्हें सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें प्राइवेट ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जानकारी मिलने पर अभियंता के परिजन भी पहुंच गए हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]