अपडेट: कायमगंज विधायक सहित 18 कोरोना पॉजिटिव, 380 हुआ आंकड़ा

0
132

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में शुक्रवार को सुबह कोरोना के पांच नये मरीज संक्रमित निकले है| दोपहर बाद कायमगंज विधायक सहित आधा दर्जन और कोरोना पॉजिटिव निकल आये है| वही दोपहर बाद आयी रिपोर्ट में 7 और पॉजिटिव मरीज निकल आये| जिससे अब संख्या 380 हो गयी है|
शुक्रवार को सुबह आयी रिपोर्ट में शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला लकुला निवासी 20 वर्षीय विवाहिता, कोतवाली कायमगंज के रेलवे रोड़ निवासी 63 वर्षीय वृद्धा, कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम खिमसेपुर निवासी  60 वर्षीय वृद्ध, कोतवाली फतेहगढ़ के पुल मंडी निवासी युवक कोरोना संक्रमित निकले है|
दोपहर बाद आयी रिपोर्ट में कायमगंज 65 वर्षीय कायमगंज विधायक अमर सिंह खटिक, कायमगंज के ही नगला तेरा निवासी 19 वर्षीय किशोर, ग्राम पसनीनगला निवासी 40 वर्षीय पुरुष, मोहम्मदाबाद के आजाद नगर निवासी 35 वर्षीय युवक, फतेहगढ़ के नेकपुर कला काली मंदिर के निकट निवासी 47 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित मिला है| इससे पूर्व भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर भी पॉजिटिव आ चुके है|
दोपहर बाद आयी रिपोर्ट ने मोहम्मदाबाद के आजाद नगर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध व 55 वर्षीय महिला व 40 वर्षीय महिला पॉजिटिव आया है| कायमगंज क्षेत्र के ग्राम मधुबनी निवासी 25 वर्षीय युवती, शहर कोतवाली के गंगा नगर निवासी 11 किशोरी, कमालगंज के ग्राम कनकऊ निवासी 29 वर्षीय युवक व नवाबगंज निवासी 26 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है|
भाजपा से कायमगंज विधायक अमर सिंह खटिक नें जेएनआई न्यूज को बताया कि उन्होंने खुद सैम्पल कराया था| जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है| लेकिन उन्हें किसी प्रकार की समस्या नही थी| जिस तरफ से वह आर्मी में दुश्मन दे, राजनीति में आने के बाद समाज को न्याय दिलाने के लिए लड़े उसी तरह से कोरोना से भी लड़कर जल्द स्वास्थ्य होकर जनता के बीच होनें|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई को बताया कि शुक्रवार को 18 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है| जिससे संख्या 380 हो गयी हजी| 10 की मौत हो चुकी है, जबकि 115 सक्रिय मरीज अब तक हैं|255 ठीक हो चुके है|
इसे भी पढ़े-
बीजेपी भोजपुर विधायक सहित 15 कोरोना पॉजिटिव, 345 हुआ आंकड़ा

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]