अन्ना के समर्थन में सर्वोदय मित्र मंडल का यज्ञ

0
97

फर्रुखाबाद: जहां हजारे ने अपनी जंग के तीसरे चरण की शुरुआत रविवार को जंतर मंतर पर कर दी है। वहीं शहर में भी अन्ना समर्थक उनकी हौसला आफजाई व लोकपाल बिल पास होने के लिए हवन पूजन व यज्ञ करते नजर आ रहे हैं|

[adrotate banner="3"]

अन्ना समर्थन में आज सर्वोदय मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर में बैनर आदि टांगकर लोकपाल बिल पास होने के लिए हवन पूजन कर आहूतियां डालीं| इन कार्यकर्ताओं के अन्दर कांग्रेस की मनमानी के चलते व भ्रष्टाचार के खिलाफ काफी रोष दिखाई दिया|

मित्र मंडल के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को सबसे भ्रष्टतम सरकार करार करते हुए कई आरोप लगाए व अन्ना के द्वारा चलाये जा रहे आन्दोलन के समर्थन में अन्ना हजारे के जयकारे भी लगाए व कहा कि सरकार जनता के साथ धोखा कर रही है। इसलिए हमें अपना हौसला बढ़ाना है और सशक्त लोकपाल बिल लाना है।

मालूम हो कि अन्‍ना हजारे आज एक दिन के सांकेतिक अनशन पर है उसके बाद अगर सरकार इस मामले पर कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो 27 दिसंबर को अन्‍ना फिर से अनशन शुरु करंगे।अन्ना की आंधी फिर से एक बार शहर ही नहीं पूरे देश में चल पडी है|

[adrotate banner="2"]